Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsSuspicious Death of Newlywed Woman in Prayagraj Family Alleges Dowry Harassment
संदिग्ध दशा में फांसी के फंदे पर लटकता मिला नवविवाहिता का शव

संदिग्ध दशा में फांसी के फंदे पर लटकता मिला नवविवाहिता का शव

संक्षेप:

Kausambi News - मायके वालों का आरोप, दहेज उत्पीड़न से हुई महिला की मौतसंदीपन घाट थाने के पथरहा मजरा आदमपुर नादिरअली गांव में गुरुवार सुबह की घटनाचायल, हिन्दुस्तान संवा

Nov 06, 2025 06:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

चायल, हिन्दुस्तान संवाद। संदीपन घाट थाने के पथरहा मजरा आदमपुर नादिरअली गांव में गुरुवार सुबह संदिग्ध दशा में नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। शव फंदे पर लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। प्रयागराज जनपद के बहरिया थाना अंतर्गत मुबारकपुर मजरा सुंदर नगर गांव निवासी ओम प्रकाश ने अपनी 22 वर्षीय बेटी संजना देवी की शादी 16 फरवरी 2025 को संदीपन घाट थाने के पथरहा मजरा आदमपुर नादिरअली गांव निवासी जुगराज सिंह के साथ की थी। मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराललीजन एक लाख नकद समेत बाइक और भैंस की मांग करने लगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विरोध करने पर संजना को प्रताड़ित करने लगे। कई बार उसने मामले की जानकारी मायके वालों को दी। गुरुवार सुबह भी वह लोग दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। संजना ने इसकी जानकारी मोबाइल के माध्यम से मायके वालों को दी। कुछ ही देर के बाद संजना के ससुराल से उसके पिता के पास फोन गया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। बदहवास हालत में परिजन बेटी की ससुराल पहुंचे। उन्होंने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सम्बंध में एसओ शशिकांत मिश्रा का कहना है कि मामले की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।