संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - चरवा थाना के कूड़ापुर गांव में विवाहिता रीता भारती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति, सास, देवर और ननद के खिलाफ तहरीर दी। रीता के शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाना के कूड़ापुर गांव में बुधवार रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। विवाहता के पति, सास, देवर और ननद समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।चन्दूपुर अमरायन निवासी बृजलाल पुत्र मुन्नीलाल ने बताया कि उसकी बहन रीता भारती की शादी वर्ष 2016 में चरवा थाना इलाके के कूड़ापुर गांव निवासी सुभाष चंद्र के साथ हिंदू रीति-रवाज से हुई थी।

आरोप है कि शादी के बाद से ही पति सुभाष चंद्र, सास, देवर और ननद दहेज की मांग को लेकर रीता को प्रताड़ित करते थे। बृजलाल के अनुसार उसकी बहन कई बार फोन पर ससुराल वालों के उत्पीड़न और मारपीट की जानकारी देती थी। वह कई बार पहुंचकर समझौता कराने का प्रयास भी करता रहा, लेकिन ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला। आरोप है कि बुधवार को सूचना मिली कि रीता भारती की हालत गंभीर है। इस पर वह गांव के कुछ लोगों के साथ बहन के ससुराल पहुंचा तो वह मृत अवस्था में मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान भी बताए गए हैं। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने मारपीट कर रीता की हत्या कर दी। घटना के बाद से पति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सम्बंध में इंस्पेक्टर महेश सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।