घर के भीतर फांसी पर लटकती मिली युवती की लाश
Kausambi News - कौशाम्बी के जगन्नाथपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पति संतोष कुमार मुंबई में काम करता है। सोमवार रात को बच्चों के साथ खाने के बाद पत्नी सीमा अकेले कमरे में गई और आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कौशाम्बी के जगन्नाथपुर गांव में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जगन्नाथपुर निवासी संतोष कुमार मुंबई के कल्यान शहर में रहकर काम करता है। घर पर पत्नी सीमा बेटी साक्षी और बेटे सचिन के साथ रहती है। सोमवार की रात बच्चों के साथ खाना-पीना करने के बाद पहले वह उन्हीं के पास थी। इसके बाद कब कमरे में गई और रस्सी के सहारे फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली, इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी।
सुबह जगने के बाद मां को घर में न देख बेटी साक्षी ने तलाश करते हुए कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। मां का शव देखते ही वह चीख पड़ी। चीख-पुकार सुनते ही मोहल्ले के लोग जमा हो गए। आनन-फानन घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। उधर पत्नी के मौत की सूचना मिलने के बाद पति संतोष मुंबई से घर के लिए रवाना हो गया।वर्जन-फिलहाल मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।-केके यादव, इंस्पेक्टर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


