नौ शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, पांच को शोकाज नोटिस

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा के निर्देश पर बीईओ और जिला समन्वयकों ने 85 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नौ शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, जिनका वेतन अवरुद्ध कर दिया गया। इसके अलावा, पांच शिक्षकों को खामियों के कारण नोटिस भी जारी किए गए। शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

नौ शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, पांच को शोकाज नोटिस

बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा के निर्देश गुरुवार को बीईओ व जिला समन्वयकों द्वारा पांच बीआरसी के 85 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनुपस्थित मिलने पर नौ शिक्षक-शिक्षिकाओं का वेतन अवरुद्ध करते हुए खामियों पर पांच शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को बीआरसी मंझनपुर, सिराथू, कड़ा, नेवादा एवं सरसवां के बीईओ व जिला समन्वयकों द्वारा क्षेत्र के 85 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान नौ शिक्षक-शिक्षिका विद्यालय से अनुपस्थित पाये गए। बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने सभी अनुपस्थित शिक्षकों का अनुपस्थिति तिथि का वेतन अग्रिम आदेश तक के अवरुद्ध कर दिया है।

इतना ही नहीं निरीक्षण के दौरान पाई गई विभिन्न खामियों पर पांच विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिज जारी कर जवाब मांगा गया है। एक साथ बड़े पैमाने पर विद्यालयों का औचक निरीक्षण होने से शिक्षा महकमे में हड़कम्प मच गया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।