Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsSuccessful Surgery at Autonomous State Medical College Kaushambi Saves Patient s Life
खराब गुर्दे के मरीज का सफल इलाज

खराब गुर्दे के मरीज का सफल इलाज

संक्षेप:

Kausambi News - स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी के सर्जरी विभाग में एक गंभीर रोगी का सफल इलाज किया गया। जितेंद्र कुमार को उच्च रक्तचाप के कारण गुर्दा खराब होने पर भर्ती किया गया था। चिकित्सकों ने ए.वी. फिस्टुला बनाकर उसे हिमोडायलिसिस की सलाह देते हुए घर भेज दिया। इस सफलता पर चिकित्सकों में खुशी का माहौल है।

Jan 10, 2026 11:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी से संबद्ध चिकित्सालय के सर्जरी विभाग में एक गंभीर रोगी का इलाज सफलतापूर्वक कर घर भेज दिया गया। इस सफलता पर चिकित्सक व अन्य स्टाफ बहुत खुश नजर आए। सिराथू निवासी जितेंद्र कुमार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में दो जनवरी को अति गंभीर स्थिति में लाया गया था। उसे डॉ. अरशद सहायक आचार्य सर्जरी विभाग ने देखा। मरीज की स्थिति एवं जांचोपरांत पाया गया कि उक्त रक्तचाप की वजह से गुर्दा खराब हो गया है, जिसे तत्काल हिमोडायलिसिस के लिए एडवाइस किया गया। मरीज की स्थिति इतनी गंभीर थी कि बिना ए.वी. फिस्टुला के बगैर हिमोडायलिसिस किया जाना संभव नही था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मरीज की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों की टीम ने तत्काल सर्जरी कर ए.वी. फिस्टुला बनाने का निर्णय लिया। ए.वी. फिस्टुला बनाने के लिए उसकी सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. डी.आर. सिंह, जनरल सर्जन डॉ. अरशद सहायक आचार्य सर्जरी विभाग, डॉ. संजय कुमार सोनकर एनेस्थेसिया विभाग, ओटी स्टाफ किरन एवं अन्य सहायक स्टाफ के द्वारा सफलता पूर्वक की गई। ए.वी. फिस्टुला सफलता पूर्वक बनाकर अगले 4 से 5 सप्ताह मे हिमोडायलिसिस कराये जाने की सलाह देते हुए मरीज को घर भेज दिया गया है। इस सफलता पर चिकित्सकों की टीम में खुशी की लहर दौड़ गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के लिए यह बड़ी सफलता है।