ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीभूमि विवाद में संघर्ष, किसान को किया मरणासन्न

भूमि विवाद में संघर्ष, किसान को किया मरणासन्न

पिपरी थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में शनिवार दोपहर जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडा चले। मारपीट में दोनों तरफ से कई लोग घायल हो गए।...

पिपरी थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में शनिवार दोपहर जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडा चले। मारपीट में दोनों तरफ से कई लोग घायल हो गए।...
1/ 2पिपरी थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में शनिवार दोपहर जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडा चले। मारपीट में दोनों तरफ से कई लोग घायल हो गए।...
पिपरी थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में शनिवार दोपहर जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडा चले। मारपीट में दोनों तरफ से कई लोग घायल हो गए।...
2/ 2पिपरी थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में शनिवार दोपहर जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडा चले। मारपीट में दोनों तरफ से कई लोग घायल हो गए।...
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSat, 10 Jun 2023 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

पिपरी थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में शनिवार दोपहर जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडा चले। मारपीट में दोनों तरफ से कई लोग घायल हो गए। एक किसान को पीट-पीटकर खेत में मरणासन्न कर दिया गया। किसान की हालत गंभीर है। उसे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

मकनपुर गांव निवासी चांद पुत्र इलियास अहमद खेती करता है। चांद ने डामर रोड किनारे की पौने दो बीघा भूमि का बैनामा कराया था। आरोप है कि भूमि का बैनामा करने के बाद उसको जमीन पर कब्जा नहीं दिया जा रहा था। इस बीच चांद की भूमि पर दो लोग अपने परिजन के साथ कब्जा करने पहुंच गए। ट्रैक्टर चलाकर खेत को जोतवाने लगे। जानकारी होने पर चांद वहां पहुंचा तो पता चला कि एक महिला ने जमीन अपने नाम करा ली है। चांद का कहना है कि महिला की भूमि कछार में है। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जमकर विवाद हुआ। इसके बाद अचानक दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। लाठी-डंडा चला। हमले में चांद को गंभीर चोटें आईं। धारदार हथियार से उस पर हमला किया गया है। खून से लथपथ चांद को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी होते ही पिपरी थाना इंस्पेक्टर श्रवण सिंह व मकदूमपुर चौकी इंचार्ज पहुंचे। पूछताछ के बाद उन्होंने घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें