Kausambi News: बाइक की टक्कर से साधु की मौत, युवक जख्मी

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के सादिकपुर सेमरहा गांव में शुक्रवार रात एक साधु को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। डॉक्टरों ने साधु जगदीश को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

Kausambi News: बाइक की टक्कर से साधु की मौत, युवक जख्मी

Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के सादिकपुर सेमरहा गांव के समीप शुक्रवार रात सड़क पार कर रहे साधु को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल पहुंचने पर चेकअप कर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है। फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के काजीपुर निवासी 60 वर्षीय जगदीश पुत्र देशराज साधु थे। वह कई साल पहले करारी के तियरा जमालपुर स्थित हनुमान मंदिर में आकर पूजा-पाठ करने लगे। यहीं पर रहते भी थे। शुक्रवार की रात करीब आठ वह सादिकपुर सेमरहा की ओर गए थे। वहां रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार करते वक्त टक्कर मार दी।

घटना में साधु व बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। चिकित्सकों ने साधु जगदीश को मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारने वाले बाइक सवार की पहचान मोअज्जमपुर निवासी शशांक पुत्र रमेश के रूप में हुई है। शशांक की भी हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना संबंध में अभी तक तहरीर नहीं मिली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsKausambi News: बाइक की टक्कर से साधु की मौत, युवक जख्मी