
तीन दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण शुरू
Kausambi News - जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा के निर्देशन में दिव्यांग बच्चों के लिए समावेशी शिक्षा हेतु तीन दिवसीय स्पेशल एजुकेटर प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण में 16 एजुकेटर शामिल हुए, जिन्होंने पाठ्यक्रम के अनुकूलन, सूचना प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग, सकारात्मक व्यवहार हस्तक्षेप और पर्यावरण अध्ययन पर चर्चा की।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा के निर्देशन व जिला समन्यवयक अवधेश पांडेय के मार्गदर्शन में बुधवार को दिव्यांग बच्चों के समावेशी शिक्षा के लिए स्पेशल एजुकेटर जनपद स्तरीय तीन दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण का शुभारंभ बीएसए कार्यालय में हुआ। प्रशिक्षण में आठ ब्लॉकों के 16 एजुकेटर ने भाग लिया। प्रशिक्षण में संदर्भदाता कृष्ण कुमार तिवारी व अनिल सिंह ने दिव्यांग बच्चों के शिक्षक प्रशिक्षण के लिए पाठ्यक्रम का अनुकूलन और संशोधन, समावेशी कक्षाओं में सूचना संचार प्रौद्योगिकी का अनुप्रयोग, सकारात्मक व्यवहार हस्तक्षेप और समर्थन, पर्यावरण अध्ययन का शिक्षण आदि पर चर्चा की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




