मां के कातिल इकलौते बेटे पर बहन ने दर्ज कराया केस
Kausambi News - भरवारी में एक बेटे ने अपनी माँ आयशा (80) की हत्या कर दी। गुड्डू, जो नशे का आदी था, ने जमीन बेचने के लिए माँ पर दबाव बनाया। जब माँ ने मना किया, तो गुड्डू ने उसकी पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। जमीन बेचने का विरोध करने पर रविवार की शाम को भरवारी में वृद्धा को उसके इकलौते बेटे ने ही पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। बहन की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी के पुरानी बाजार निवासी गुड्डू उर्फ याकूब सात बहनों के बीच इकलौता बेटा था। उसकी चार बहनों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन बहनों की शादी हो चुकी है। गुड्डू नशे का आदी था। वह करीब एक पखवारे से अपनी मां आयशा (80) पर जमीन बेचने का दबाव बना रहा था।
बेटे की हरकतों को देखते हुए आयशा जमीन बेचने से इंकार कर रही थी। रविवार की शाम को नशे की हालत में गुड्डू आया। जमीन को ही लेकर मां से उसकी कहासुनी हुई। इसके बाद अचानक वह हमलावर हो गया था। मां को पीटना शुरू कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन कमरे में बंद कर पीटा। इससे उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर कोखराज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी के खिलाफ बहन रिजवाना ने तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




