समाधान दिवस में पांच शिकायतों का हुआ निस्तारण
Kausambi News - जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 42 प्रकरण आए। इनमें से 5 का मौके पर निस्तारण हुआ। 32 भूमि विवाद और 10 पुलिस से संबंधित मामले थे। एसपी राजेश कुमार ने समय पर और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। डीएसपी जनार्दन प्रसाद पांडेय ने कौशाम्बी थाने में जनसुनवाई की।
जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 42 प्रकरण सामने आए। इनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। आए हुए प्रकरणों में 32 भूमि विवाद तो 10 पुलिस से संबंधित थे। एसपी राजेश कुमार ने शेष मामलों का निस्तारण समय पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने का निर्देश मातहतों को दिया है। आदेश दिया है कि राजस्व से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित करके किया जाए। कहा कि शिकायतों के निस्तारण की क्रॉस चेकिंग कराई जाएगी। घर बैठे आख्या लगाने की शिकायत मिली तो संबंधित की खैर नहीं होगी।
उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। कौशाम्बी थाने में डीएसपी जनार्दन प्रसाद पांडेय ने जनसुनवाई की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


