Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsSolution Day Fails to Address Public Grievances in Doaba District
समाधान दिवस : दोआबा के पांच थानों में पसरा रहा सन्नाटा

समाधान दिवस : दोआबा के पांच थानों में पसरा रहा सन्नाटा

संक्षेप:

Kausambi News - मंझनपुर में समाधान दिवस पर लेखपालों की अनुपस्थिति के कारण थानों में सन्नाटा रहा। जिले के 14 थानों पर 44 मामलों में से केवल 9 का ही निस्तारण हो सका। लोगों का समाधान दिवस पर विश्वास टूटने की बात कही जा रही है। एसपी ने लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए संयुक्त टीम गठित करने का आश्वासन दिया।

Nov 22, 2025 08:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

मंझनपुर, संवाददाता दोआबा के थानों में समाधान दिवस शनिवार को मजाक बनकर रह गया। लेखपालों की नामौजूदगी का परिणाम रहा कि पांच थानों पर सन्नाटा ही पसरा रहा। वैसे भीड़ कहीं भी नहीं उमड़ी। जिले के 14 थानों पर कुल 44 मामले आए। इनमें नौ का ही निस्तारण किया जा सका। बाकी फरियादियों को आश्वासन की घुट्टी पिलाकर लौटा दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने शनिवार को समाधान दिवस पर करारी थाने में जनसुनवाई की। यहां एक भी फरियादी अपनी फरियाद लेकर नहीं पहुंचा। यही हाल मंझनपुर और पिपरी का भी रहा। लिहाजा, दोनों थानों पर सन्नाटा ही पसरा रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महेवाघाट व कौशाम्बी में पुलिस से जुड़े एक-एक मामले आए। कौशाम्बी पुलिस इस इकलौते केस का भी निपटारा नहीं कर सकी। इसके पीछे कहीं न कहीं समाधान दिवस से लोगों का विश्वास टूटने की बात कही जा रही है। सर्वाधिक 13 प्रकरण पश्चिमशरीरा थाने में आए हैं। इनमें भी दो ही निपटाए जा सके। बाकी थानों में फरियादियों की संख्या इससे कम ही रही। जिले भर के थानों पर राजस्व के 30 तो पुलिस के 14 प्रकरण आए। राजस्व के एक व पुलिस के आठ मामलों का निस्तारण किया गया। फरियादियों की संख्या कम होने के पीछे की एक वजह लेखपालों का समाधान दिवस में उपस्थित नहीं होना भी रही। मंझनपुर में एसडीएम ने लेखपालों की बैठक बुला ली थी। सिराथू व चायल तहसील के लेखपाल एसआईआर ड्यूटी में व्यस्त रहे। एसपी राजेश कुमार ने कहा कि लंबित प्रकरणों का निस्तारण राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित करके समय पर कराया जाएगा।