ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीभरवारी में समाजसेवियों ने वितरित किया प्रसाद

भरवारी में समाजसेवियों ने वितरित किया प्रसाद

भरवारी। हिन्दुस्तान संवाद

भरवारी। हिन्दुस्तान संवाद
1/ 2भरवारी। हिन्दुस्तान संवाद
भरवारी। हिन्दुस्तान संवाद
2/ 2भरवारी। हिन्दुस्तान संवाद
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीThu, 06 Aug 2020 03:36 AM
ऐप पर पढ़ें

अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के बाद समाजसेवियों ने भरवारी कस्बे में स्टॉल लगाकर लोगों को प्रसाद वितरित किया। प्रसाद वितरण का सिलसिला सुबह से शाम तक चलता रहा। विनोद केसरवानी, दीपक केसरवानी, संजय कुमार ने बताया कि दशकों बाद यह शुभ दिन आया है कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की आधारशिला रखी गई।

केसरिया हुई नगर पालिका भरवारी

भरवारी। अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन से पहले बुधवार को नगर पालिका परिषद भरवारी में विद्युत पोल के साथ घरों में केसरिया झंडा लगाया गया। इससे समूचा भरवारी केसरिया हो उठा। युवाओं में राम मंदिर निर्माण को लेकर उत्साह रहा। कस्बे में दिन भर राम भजन होते रहे। घरों से निकले लोगों ने जयश्रीराम का जयघोष किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें