ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीसमाज कल्याण अधिकारी व छह चुनाव कर्मचारी संक्रमित

समाज कल्याण अधिकारी व छह चुनाव कर्मचारी संक्रमित

कोरोना संक्रमण की चपेट में लगातार कर्मचारी और अधिकारी आ रहे हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी के अलावा छह अन्य कर्मचारी भी संक्रमित हो गए हैं।...

समाज कल्याण अधिकारी व छह चुनाव कर्मचारी संक्रमित
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीTue, 13 Apr 2021 11:32 PM
ऐप पर पढ़ें

मंझनपुर। निज संवाददाता

कोरोना संक्रमण की चपेट में लगातार कर्मचारी और अधिकारी आ रहे हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी के अलावा छह अन्य कर्मचारी भी संक्रमित हो गए हैं। संक्रमित अधिकारी व कर्मचारियों ने रिपोर्ट भेज दी है। वह होम क्वारंटीन हो गए हैं। लगातार कर्मचारियों के संक्रमित होने से चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की नींद उड़ गई है।

कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। चुनाव ड्यूटी में लगे दर्जनों कर्मचारी इसकी चपेट में आ चुके हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर गुप्ता भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने डीएम व सीडीओ को दे दी है और होम क्वारंटीन हो गए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी के अलावा छह मतदान कार्मिक भी संक्रमित हो गए हैं। मतदान कार्मिक संक्रमित होने पर प्रशिक्षण में शामिल नहीं होने आए थे। कंट्रोल रूम से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि वह संक्रमित हैं। बुधवार को प्रयागराज में होने वाले चुनाव के लिए 1500 कर्मचारी कौशाम्बी से भेजे जाएंगे। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कर्मचारी डरे व सहमे हैं। कर्मचारियों को चिंता है कि कहीं वह भी कोरोना की चपेट में न आ जाएं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें