ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीराज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे दोआबा के छह खिलाड़ी

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे दोआबा के छह खिलाड़ी

गौतमबुद्ध नगर में होने वाली राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में दोआबा के छह खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। यह सभी जोन स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल प्रदर्शन कर...

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे दोआबा के छह खिलाड़ी
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीWed, 08 Feb 2023 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

गौतमबुद्ध नगर में होने वाली राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में दोआबा के छह खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। यह सभी जोन स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल प्रदर्शन कर चुके हैं। खिलाड़ियों को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है।

नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन गौतमबुद्ध नगर में 21 फरवरी से 23 फरवरी तक प्रतियोगिता होगी। जिला युवा कल्याण अधिकारी मयंक पटेल ने बताया कि राज्य स्तरीय इस खेल प्रतियोगिता में जोन स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले जिले के छह खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। दौड़ प्रतियोगिता में राजकुमार पाल, शोभा देवी, कुश्ती, भारोत्तोलन तथा शॉटपुट में शकुन देवी, सर्कुलर डिस्कस थ्रो में उदयराज, जैवलिन थ्रो में नमन कुशवाहा व मधु देवी हिस्सा लेंगी। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने सभी खिलाड़ियों से कहा है कि वह एक दिन पूर्व ही आयोजन स्थल पर पहुंच जाएं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत है तो वह क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मूरतगंज के मोबाइल नम्बर 9161080810 या 8009528862 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें