ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बी सिराथू के ईओ बने पीसीएस अफसर

सिराथू के ईओ बने पीसीएस अफसर

नगर पंचायत सिराथू के ईओ मनीष वर्मा पीसीएस अधिकारी बन गए हैं। इसकी जानकारी होते ही नगर पंचायत में उनको लोगों ने बधाई दी। नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदों ने बधाई दी। ईओ सहायक नियंत्रक विधि माप विज्ञान...

 सिराथू के ईओ बने पीसीएस अफसर
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीFri, 11 Sep 2020 10:55 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर पंचायत सिराथू के ईओ मनीष वर्मा पीसीएस अधिकारी बन गए हैं। इसकी जानकारी होते ही नगर पंचायत में उनको लोगों ने बधाई दी। नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदों ने बधाई दी। ईओ सहायक नियंत्रक विधि माप विज्ञान ग्रेड-1 के पद पर चयनित हुए हैं।

नगर पंचायत सिराथू के ईओ मनीष वर्मा मूल रूप से रायबरेली के बजरंग नगर के रहने वाले हैं। मनीष वर्मा के पिता रामखेलावन वर्मा रिटायर्ड बीएसए हैं। मनीष वर्मा का सपना था कि वह अफसर बनें। वर्ष 2018 में उन्होंने यूपीपीएससी के लिए परीक्षा दी थी। इसी दौरान उनका चयन ईओ पद पर हुआ था। शुक्रवार को पीसीएस परीक्षा का परिणाम आया। ईओ मनीष वर्मा का चयन सहायक नियंत्रक विधि माप विज्ञान ग्रेड-1 पद पर हुआ है। इसकी जानकारी होते ही नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव व सभासदों ने ईओ को बधाई दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें