सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बने शिवशंकर
Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
सिराथू ब्लॉक सभागार में रविवार को सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ, जिसमें शिवशंकर ने लगातार नौवीं बार 92 मत पाकर जीत हासिल की। सुंगगन लाल 46 मत के साथ उप विजेता रहे। नए पदाधिकारियों ने साथियों के हक के लिए आवाज उठाने का संकल्प लिया।
सिराथू ब्लॉक सभागार में रविवार को सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ। इसमें लगातार नौवीं बार 92 मत पाकर शिवशंकर विजयी घोषित किए गए। वहीं 46 मत पाकर सुंगगन लाल उप विजेता रहे। महामंत्री रूबी देवी, कोषाध्यक्ष सौरभ भारतीय, संगठन मंत्री बृजमोहन निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को माला पहनाकर साथियों ने बधाई दी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने साथियों के हक-हकूक की आवाज हर स्तर पर बुलंद करने का संकल्प लिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


