आंधी व बारिश ने बढ़ाई अन्नदाताओं की मुश्किलें
Kausambi News - मंझनपुर में मंगलवार रात आई आंधी और बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आंधी से कटे हुए गेहूं की फसलें बिखर गईं और बारिश ने कटाई-मड़ाई का कार्य बाधित कर दिया। सुबह होते ही अन्नदाता बिखरी फसलों को समेटते नजर आए, जिससे उनकी मेहनत पर पानी फिर गया।

मंझनपुर, संवाददाता। मंगलवार देर रात आई आंधी और हुई बरसात ने दोआबा के अन्नदाताओं की मुश्किलें बढ़़ा दी हैं। आंधी से किसानों की कटी फसल जहां दूसरे खेतों में बिखर गई वहीं दूसरी ओर बारिश होने से कटाई-मड़ाई का कार्य बाधित हो गया है। सुबह होने पर अन्नदाता बिखरी फसलों को समेटते नजर आए।सप्ताहभर में तीसरी बार मंगलवार रात मौसम का मिजाज फिर बिगड़ा। इस बार आंधी के साथ तेज गड़गड़ाहट के बीच बारिश हुई। तेज आंधी आने से खेतों में कटी व बोझ बनाकर रखी गई गेहूं की फसलें उड़कर सुदूर दूसरे खेतों में बिखर गईं। इतना ही नहीं खेतों में खड़ी गेहूं की फसल भी नरम हो गई।
सुबह होने पर अन्नदाता खेतों में पहुंचा तो गाढ़ी-कमाई को बिखरा देख उसके होश उड़ गए। वह मायूस होकर दूर दूर तक बिखरे पड़े गेहूं को समेटता नजर आया। इतना ही नहीं बारिश के चलते कटाई व मड़ाई दोनों कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है। गेहूं की फसल पकते ही खेतों में ही उसकी बर्बादी को देख अन्नदाताओं के चेहरे मायूस हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


