Kausambi News: बारिश के कारण ढहे आधा दर्जन कच्चे मकान
Kausambi News: सरसवां ब्लॉक के गौरा तफारीक गांव में तेज बारिश के चलते आधा दर्जन कच्चे मकान गिर गए हैं। पीड़ितों का हाल जानने कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा है। ग्रामीण खुले आसमान में रहने को मजबूर हैं और उनकी स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। पीड़ितों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

Kausambi News: सरसवां ब्लॉक के गौरा तफारीक गांव में हो रही तेज बारिश के चलते लगभग आधा दर्जन कच्चे मकान सीलन होने के कारण गिर गए हैं। मकान गिरने के बाद पीड़ितों का हाल जानने के लिए आज तक कोई भी जिम्मेदार नहीं पहुंच सका है। उधर बेघर हुए पीड़ितों का हाल बेहाल है।
पीड़ितों की स्थिति
गौरा तफारीक गांव के बादल सरोज का पिछले बुधवार को हो रही तेज बारिश में मकान भरभरा कर गिर गया था। गांव के ही मुन्ना सरोज का आधा मकान, महेश प्रसाद सरोज का भी आधा मकान एवं लक्ष्मण सरोज के मकान भी गिर चुके हैं। गांव के बेघर हुए आधा दर्जन पीड़ितों का हाल जानने तक के लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं पहुंच सका है। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि दैवी आपदा पीड़ितों को लेकर प्रशासन कितना संजीदा है।
पीड़ितों का आक्रोश
पीड़ितों का कहना है की मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। मकान बनवाने की क्षमता ना होने के कारण खुले आसमान में रात काटने के लिए मजबूर हैं। धान की रोपाई में इकट्ठा हुए अनाज भी घर के मलवे में दबाकर नष्ट हो गया जिससे पीड़ित परिवारों की स्थिति बदहाल हो चुकी है। पीड़ित परिवारों का कहना है की जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा जांच करा कर सरकार द्वारा पीड़ितों को पक्की छत मुहैया कराई जाए और उनके खाने-पीने का उचित प्रबंध भी किया जाए।


