सड़क दुर्घटना के मामले में केस दर्ज
Mar 15, 2026 04:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News - उदिहिन खुर्द गांव के विनोद सिंह के 32 वर्षीय बेटे ओमप्रकाश सिंह को बाइक दुर्घटना में गंभीर चोटें आई हैं। यह हादसा तीन मार्च को हुआ जब एक अन्य बाइक सवार ने ओमप्रकाश की बाइक में टक्कर मार दी। ओमप्रकाश का इलाज मंझनपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है और पुलिस ने मामले में आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पइंसा थाना क्षेत्र के उदिहिन खुर्द गांव निवासी विनोद सिंह ने बताया कि उनका 32 वर्षीय बेटा ओमप्रकाश सिंह तीन मार्च की सुबह बाइक लेकर किसी काम से सिराथू जा रहा था। रास्ते में अनेठा मोड़ पर पीछे से आए दूसरे बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में पीड़ित के बेटे को गंभीर चोटें आई हैं। मंझनपुर के निजी अस्पताल में अभी भी इलाज चल रहा है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की बाइक समेत तलाश शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


