चरवा ईओ अपने भाई को दोनों हाथ से बांट रहे ठेका

Mar 01, 2026 05:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

Kausambi News - चरवा नगर पंचायत के ईओ पर अपने भाई को ठेका आवंटित करने और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अध्यक्ष जगनारायण पासी का सार्वजनिक अपमान भी किया जा रहा है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सोनू कुमार ने एससी/एसटी आयोग को शिकायत दी है। ईओ के खिलाफ निलंबन की संस्तुति हो चुकी है, लेकिन वह अभी भी अपने पद पर हैं।

चरवा ईओ अपने भाई को दोनों हाथ से बांट रहे ठेका

चरवा नगर पंचायत के ईओ पर गंभीर आरोप दोबारा लगाए गए हैं। ईओ पर इल्जाम है कि वह अपने भाई पर पूरी तरह से मेहरबान हैं। तीन साल से लगातार अपने भाई की फर्म को ठेका आवंटित कर रहे हैं, जिसके जरिये वित्तीय अनियमितता की जा रही है। अध्यक्ष की भी अनदेखी की जा रही है। आरोप तो यह हे कि उन्हें भी अपमानित किया जा रहा है। चायल के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सोनू कुमार ने एससी/एसटी आयोग के चेयरमैन को शिकायती पत्र देकर चरवा के ईओ पर गंभीर आरोप लगा हैं। चरवा ईओ पर आरोप है कि वह नगर पंचायत अध्यक्ष जगनारायण पासी का सार्वजनिक रूप से अपमान करते हैं।

मनमाने ढंग से टेंडर प्रक्रिया करते हैं। अपने भाई की फर्म को वह लगातार तीन साल से ठेका दे रहे हैं। भाई की फर्म के जरिये वह नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितता कर रहे हैं। हर मामले में वह नगर पंचायत अध्यक्ष की अनदेखी करे हैं, जबकि वह संवैधानिक पद पर हैं और उनकी खुद की एक गरिमा है। इसके बावजूद ईओ अपनी मनमानी पर उतारू हैं। चेयरमैन से मांग की गई है कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाई। तीन सालों से आवंटित कार्यों की विधिवत जांच होनी चाहिए। वित्तीय अनियमितता के मामले में ईओ पर कठोर कार्रवाई की जाए। ------------ ईओ के खिलाफ निलंबन की हो चुकी है संस्तुति चरवा के ईओ के खिलाफ तत्कालीन डीएम मधूसुदन हुल्गी ने जांच कराई थी। वित्तीय अनियमितता का मामला प्रकाश में आया था। कई कार्यों में गड़बड़ी सामने आई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद एक मई वर्ष 2025 को तत्कालीन डीएम मधुसूदन हुल्गी ने निलंबित करने की संस्तुति रिपोर्ट शासन को भेजी थी। माना जा रहा था कि ईओ को निलंबित कर दिया जाएगा, लेकिन अब तक ईओ चरवा में डटे हुए हैं। यही कारण है कि अब ईओ के प्रति लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।