मिनी बस की टक्कर से अधेड़ घायल
Kausambi News - कोखराज के चाकवन के सामने हाईवे पर रामराज पुत्र बंशीलाल को मिनी बस ने टक्कर मारी। हादसे में रामराज को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा और गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज रेफर...
Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 14 Sep 2025 10:06 PM

कोखराज के चाकवन के सामने हाईवे पर सड़क पार कर रहे रामराज पुत्र बंशीलाल निवासी जीवनगंज, संदीपन घाट को मिनी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा है। गंभीर चोट होने पर अधेड़ को मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। हादसे की खबर मिलने पर परिजन बदहवास हालत में आए। हालत देखकर उनके होश उड़े हैं। हादसे के बाद चालक मिनी बस को लेकर मौके से भाग निकला है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




