चार पहिया वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज
By Newswrap
हिन्दुस्तान, कौशाम्बी22 अप्रैल को कस्तूरबा गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज भरवारी के सामने सीएनजी ऑटो को चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में राजगीर रामधनी गंभीर रूप से घायल हो गए, उनका पैर टूट गया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर चारपहिया चालक के खिलाफ केस दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी।

कस्तूरबा गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज भरवारी के सामने 22 अप्रैल को सीएनजी ऑटो में चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में बंधवा रजबर, मंझनपुर निवासी राजगीर रामधनी गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका पैर दो जगह से टूट गया था। मामले की तहरीर चौकी पुलिस को दी गई थी, लेकिन केस नहीं किया जा रहा था। प्रकरण में कोखराज थाना पुलिस को तहरीर दी गई। शुक्रवार की रात पुलिस ने घायल के भाई करन की तहरीर पर चारपहिया वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


