Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsSearch for Young Man Missing After Ganga Bathing Trip
युवक की घाट किनारे मिली बाइक, डूबने की आशंका

युवक की घाट किनारे मिली बाइक, डूबने की आशंका

संक्षेप:

Kausambi News - गंगा स्नान करने गए 24 वर्षीय प्रदीप कुमार की बाइक बदनपुर घाट पर मिली, लेकिन वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मछुआरों की मदद से गंगा में खोजबीन शुरू की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। प्रदीप देवी-देवताओं की प्रतिमाएं विसर्जित करने गए थे और संभवतः गहरे पानी में डूब गए।

Nov 04, 2025 10:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

गंगा स्नान करने जाने की बात कहकर घर से निकले एक युवक की बाइक सोमवार शाम संदीपन घाट क्षेत्र के बदनपुर घाट पर मिली। ऐसे में उसके गंगा में डूबने की आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस ने स्थानीय मछुआरों की मदद से गंगा में खोजबीन शुरू करा दी है। चरवा थाना क्षेत्र के समसपुर निवासी मेवा लाल किसान हैं। उनका 24 वर्षीय बेटा प्रदीप कुमार प्रत्येक सोमवार को गंगा स्नान करने जाता है। इस बार भी वह हर बार की तरह सोमवार को गंगा स्नान के लिए बदनपुर घाट जाने की बात कहकर घर से निकला। शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान घाट किनारे उसकी बाइक खड़ी मिली। मोबाइल फोन बंद बता रहा था। इस पर परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे संदीपनघाट थाना प्रभारी शशिकांत मिश्रा ने स्थानीय मछुआरों की मदद से गंगा में जाल डलवाकर खोजबीन कराई, लेकिन मंगलवार की देर शाम तक युवक का सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने बताया कि इस बार प्रदीप घर से छोटी-छोटी देवी-देवताओं की प्रतिमा विसर्जन करने के लिए साथ लेकर आया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह गंगा के बीच में मूर्ति प्रवाहित करने गया होगा, तभी गहरे पानी में समा गया होगा। थाना प्रभारी का कहना है कि बुधवार को भी तलाश जारी रहेगी। एसडीआरएफ की टीम को भी सर्च के लिए बुलाया जाएगा।