Kausambi News: संदिग्ध दशा में युवती लापता, मुकदमा
हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News: सरायअकिल क्षेत्र के एक व्यक्ति की 18 साल की बेटी नौ सितंबर को अपनी सहेली और अमित यादव के साथ चली गई थी। सहेली और अमित लौट आए हैं, लेकिन लड़की का कुछ पता नहीं चला। पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है और युवती की तलाश जारी है।

Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 18 साल की बेटी नौ सितंबर की रात पड़ोस में रहने वाली सहेली व प्रयागराज के गांजा गांव निवासी अमित यादव के साथ बिना बताए कहीं चली गई। बाद में अमित यादव और सहेली तो आ गईं, लेकिन बिटिया का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। परेशान पिता ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए सोमवार को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।


