ढाई साल की रिवांशी को धरती निगल गई या आसमां

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

मंझनपुर के लोधौर गांव से लापता मासूम रिवांशी का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। उसके परिजन अपहरण की आशंका जता रहे हैं और पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। डीएसपी अभिषेक सिंह ने जल्द ही बिटिया को बरामद करने का आश्वासन दिया है।

ढाई साल की रिवांशी को धरती निगल गई या आसमां

मंझनपुर, संवाददाता। पिपरी थाना क्षेत्र के लोधौर गांव से संदिग्ध दशा में लापता हुई मासूम रिवांशी का बुधवार को तीसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका। इसे लेकर उसके परिजन परेशान हैं। वह लगातार अपहरण की आशंका जाहिर कर रहे हैं। बिटिया के साथ किसी बड़ी अनहोनी होने से भी इनकार नहीं किया जा सका है। हालांकि, पुलिस टीम बरामदगी का हर संभव प्रयास कर रही है।प्रयागराज के थाना औद्योगिक क्षेत्र के बारामार गांव निवासी चमन कुमार पुत्र गजराज ने बताया कि उसकी रिश्तेदारी पिपरी इलाके के लौधौर गांव में है। सोमवार को वह पत्नी और ढाई साल की बेटी रिवांशी के साथ रिश्तेदार के यहां निमंत्रण में आया था।

शाम को यहीं से बिटिया संदिग्ध दशा में लापता हो गई थी। मामले में मासूम के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा कायम हुआ है। डीएसपी चायल खुद सरायअकिल व पिपरी थाना पुलिस के साथ मासूम की बरामदगी का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस टीम कुंआ, तालाब झांक रही है। मासूम की फोटो दिखाकर लोगों से पूछताछ की जा रही है। नर बलि की आशंका में तांत्रिकों की गतिविधयां खंगाली जा ही हैं। हालांकि, इन तमाम कोशिशों का परिणाम बुधवार को तीसरे दिन तक सिफर ही रहा। इसको लेकर परिवार वाले फूट-फूटकर रो रहे हैं। डीएसपी अभिषेक सिंह ने जल्द ही बिटिया को बरामद कराने का दावा किया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।