एसडीएम ने गेहूं क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण

Apr 10, 2026 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - सिराथू के एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने सैनी गांव में गेहूं की फसल कटाई का निरीक्षण किया। उन्होंने उत्पादन का आंकलन किया और रिपोर्ट तैयार की। एसडीएम ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्रॉप कटिंग आंकड़ों के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर कृषि विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

एसडीएम ने गेहूं क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण

सिराथू एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के सैनी गांव में गेहूं की क्रॉप कटिंग के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फसल कटवाकर उपज का आंकलन भी मौके पर करते हुए रिपोर्ट तैयार की। एसडीएम सैनी ग्राम निवासी गुलाब चंद्र मौर्य के खेत में शुक्रवार को क्रॉप कटिंग कराने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गेहूं की क्रॉप कटिंग कराकर उत्पादकता का आकलन करते हुए सीसीई एग्री ऐप पर अपलोड कराया। किसानों को बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फसल क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के लिए क्रॉप कटिंग आंकड़ों का अत्यधिक महत्व होता है।

इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी शशि प्रकाश, लेखपाल दिलीप कुमार सहित किसान व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।