एसडीएम सदर ने टिकरा गांव में भूमि विवाद का कराया निस्तारण
Kausambi News - डीएम के निर्देश पर एसडीएम मंझनपुर आकाश सिंह ने टिकरा गांव में 'टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान' अभियान के तहत कैम्प आयोजित किया। राजस्व एवं पुलिस की टीम ने भूमि विवादों का त्वरित निस्तारण किया, जिससे परियोजना का संचालन सुचारु हुआ। अधिकारियों को भविष्य में भी जनता की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए।

डीएम के निर्देशानुसार एसडीएम मंझनपुर आकाश सिंह ने "टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान" अभियान अंतर्गत गुरुवार को टिकरा गांव में कैम्प आयोजित किया। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया गया। कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम टिकरा मजरा ढेरहा में रामवन गमन मार्ग अन्तर्गत अधिग्रहीत भूमि को लेकर समस्या का समाधान कराकर परियोजना का संचालन कार्य सुचारु कराया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


