Kausambi News: एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

Kausambi News: कड़ा ब्लॉक के दरियापुर जीता गांव में उप जिलाधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जल निकासी, आवास, पेंशन, और जमीन संबंधी विवादों की शिकायतें मिलीं। शिकायतों का निस्तारण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। एसडीएम ने सामंजस्य बनाए रखने की अपील की।

Kausambi News: एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Kausambi News: कड़ा ब्लॉक के दरियापुर जीता गांव में मंगलवार को चौपाल लगाकर उप जिलाधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने जल निकासी, आवास, पेंशन, जमीन संबंधी विवाद समेत विभिन्न समस्याओं की शिकायत दर्ज कराई। कई शिकायतें आईजीआरएस पोर्टल पर भी दर्ज थीं। एसडीएम ने सभी शिकायतों को क्रमवार सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण और अभिलेखों की जांच कर निष्पक्षता के साथ निस्तारण करें। चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने राजस्व एवं पुलिस टीम तथा ग्रामीणों की मदद से गांव में नौ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया।

उन्होंने ग्रामीणों से आपसी सामंजस्य बनाए रखने और विवाद से बचने की अपील की। राजस्व टीम को भी पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। चौपाल में ग्राम प्रधान, सचिव, राजस्व व पुलिस टीम के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकौशाम्बीKausambi News: एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं