Kausambi News: ग्राम चौपाल में एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

Kausambi News: सिराथू तहसील के केन गांव में उप जिलाधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव ने ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करने के आदेश दिए और जनहितकारी योजनाओं का लाभ लेने का आवाहन किया। अधिकारियों को लंबित मामलों का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

ग्राम चौपाल में एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
ग्राम चौपाल में एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Kausambi News: सिराथू तहसील क्षेत्र के केन गांव स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में उप जिलाधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान लोगों से जनहितकारी योजनाओं का लाभ लेने का आवाहन किया गया। ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने आवास, नाली निर्माण, वृद्धावस्था व अन्य पेंशन, जल निकासी तथा भूमि विवाद समेत कई समस्याएं उठाईं। शिकायतें सुनने के बाद एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और राजस्व कर्मियों को प्रत्येक मामले का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

इसके बाद उन्होंने गांव में पिछले एक वर्ष से आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर राजस्व लेखपाल एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी लंबित प्रकरणों का जल्द और न्यायपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। स्पष्ट किया कि जनसुनवाई और आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की मंशा है कि ग्राम चौपाल में प्राप्त शिकायतों और लंबित मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान हो। इस दौरान ग्राम प्रधान,सचिव, राजस्व कर्मी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsKausambi News: ग्राम चौपाल में एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं