समाधान दिवस मंझनपुर में एसडीएम व सीओ ने सुनी फरियाद
Kausambi News - शनिवार को सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम आकाश सिंह और सीओ शिवांक सिंह ने 34 शिकायतों में से 4 का मौके पर निस्तारण किया। मंझनपुर तहसील में भी उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
सदर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम आकाश सिंह व सीओ शिवांक सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आई 34 शिकायतों में चार का अधिकारीद्वय ने मौके पर निस्तारण कर दिया। मंझनपुर तहसील में शनिवार को समाधान दिवस एसडीएम आकाश सिंह की अध्यक्षता व सीओ शिवांक सिंह की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए चार का मौके पर निस्तारण किया। बाकी की शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारीद्वय ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। राजस्व के मामलों का निराकरण कराने के लिए राजस्व व पुलिस की टीम को संयुक्त रूप से कार्य करते हुए समय पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


