ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीब्रेक फेल होने पर पलटी स्कॉर्पियो, नौ घायल

ब्रेक फेल होने पर पलटी स्कॉर्पियो, नौ घायल

कड़ा धाम थाना क्षेत्र के लेहदरी के समीप रविवार को स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खड्ढ में पलट गई। हादसे में नौ लो घायल हो गए। घायलों में एक मासूम बच्ची की हालत नाजुक है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया...

ब्रेक फेल होने पर पलटी स्कॉर्पियो, नौ घायल
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीMon, 09 Sep 2019 12:20 AM
ऐप पर पढ़ें

(कौशाम्बी), कौशाम्बी, kaushambi

कड़ा धाम थाना क्षेत्र के लेहदरी के समीप रविवार को स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में नौ लो घायल हो गए। घायलों में एक मासूम बच्ची की हालत नाजुक है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्रेक फेल होने पर स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी है।

कड़ा धाम के निजाम का पुरा निवासी महताब (45) रविवार को परिवार के साथ स्कॉर्पियो से प्रतापगढ़ के मवई गांव गया था। दोपहर को करीब तीन बजे वह वापस आ रहा था। जैसे ही वह लेहदरी गांव के समीप पहुंचा। अचानक स्कॉर्पियो का ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने से स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई। स्कॉर्पियो सड़क किनारे पलट गई। हादसे में महताब, उसकी पत्नी यास्मीन, बेटी अलीशा, अनीस, कप्तान, फरीन, रुकसान, नर्गिश, बानो बेगम घायल हो गए। राहगीरों ने हादसा देखा तो वह पहुंचे। आनन-फानन में घायलों को स्कॉर्पियो से बाहर निकाला गया। महताब की चार माह की बेटी अलीशा की हालत गंभीर थी। महताब एक बाइक सवार के साथ अपनी बेटी को लेकर एक निजी अस्पताल चला गया, बाकी घायलों को कड़ा धाम थाने की पुलिस ने सीएचसी इस्माइलपुर एंबुलेंस से भेजा। घायलों का इलाज चल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें