Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsSAV Inter College Hosts Annual Student Award Ceremony with Leadership Appointments
हेड ब्वाय बने विपुल तिवारी, हेड गर्ल शेखा आफरोज

हेड ब्वाय बने विपुल तिवारी, हेड गर्ल शेखा आफरोज

संक्षेप:

Kausambi News - सैनी स्थित एसएवी. इंटर कॉलेज में छात्रों का अलंकरण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। विपुल तिवारी को हेड ब्वॉय और शेखा आफरोज को हेड गर्ल चुना गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्रों को प्रेरणा दी कि वे...

Aug 13, 2025 07:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। सैनी स्थित एसएवी. इंटर कॉलेज (इंग्लिश मीडियम) में बुधवार को शैक्षिक वर्ष के छात्र-छात्राओं का अलंकरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान विपुल तिवारी को हेड ब्वॉय तो शेखा आफरोज को हेड गर्ल चुना गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष मालवीय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण के साथ किया। स्पोर्टस कैप्टन अभिषेक कुमार एवं स्पोर्टस वाइस कैप्टन शिवांश प्रताप सिंह को नामित कर बैज व सैश पहनाकर अलंकृत किया गया। वशिष्ठ हाउस का कैप्टन अर्नव सोनकर, वाइस कैप्टन मानवी शुक्ला बनी तो लीला हाउस कैप्टेन मो. हमज़ा, वाइस कैप्टन आर्या द्विवेदी को चुना गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हर्ष हाउस कैप्टेन ज़ैद हनीफ, वाइस कैप्टन अस्मिता अग्रहरि को नियुक्त किया गया। श्याम हाउस कैप्टन ईशान जायसवाल तो वाइस कैप्टन शिफा बानो को नियुक्त किया गया। इनके अलावा प्रत्येक हाउस से एक हेड प्रीफेक्ट एवं तीन प्रीफेक्ट को भी विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन मयंक मिश्र व श्यामभावी मिश्र ने किया। प्रधानाचार्य संतोष मालवीय ने अपने संबोधन में छात्रों को भविष्य में और अधिक परिश्रम करने तथा समाज के लिए एक आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा दी।