Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsSamajwadi Party Strategizes for Upcoming Panchayat Elections in Sirathu
मासिक बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

मासिक बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

संक्षेप:

Kausambi News - समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक गुरुवार को सिराथू में हुई, जहाँ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक में प्रत्येक बूथ पर बीएलओ नियुक्त करने और एमएलसी चुनाव में वोटर फार्म भरने पर चर्चा...

Sep 11, 2025 06:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में गुरुवार को विधानसभा सिराथू स्थित एक फार्म हाउस में मासिक बैठक हुई। इस दौरान आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। अध्यक्षता विधान सभा क्षेत्र सिराथू अध्यक्ष शहनवाज ने व मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव व विशिष्ट अतिथि आनंद मोहन पटेल व कैलाश चंद्र केसरवानी रहे। बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर बीएलओ नियुक्त करने, एमएलसी चुनाव में वोटर फार्म भरने से लेकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए व्यापक रणनीति बनाने को लेकर गहन चर्चा हुई। बैठक में सेक्टर के सभी अध्यक्षों और नेताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया गया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक पार्टी समर्थित उम्मीदवार को चुनाव लड़ाया जायेगा और जीत दिलाई जायेगी। बैठक में मुख्य रूप से भैया लाल पाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विभा यादव, आशीष मौर्य, करन सिंह यादव, पप्पू यादव, फैसल हसन, जेके यादव, राशिद उर्फ गप्पू, कैलाश यादव, अच्छन सिद्दीकी, बृजेंद्र तिवारी, लवकुश चौरसिया, प्रहलाद यादव, दिलीप यादव, अजय मौर्या, विजय शंकर यादव, मिनाजुल हसन, राजू सरोज, रामकुमार, चुल्लू यादव, संजीव सरोज, राजेश यादव, संत लाल यादव, देवमणि पाल, इसरार अहमद, लवकुश यादव, अरशद, इदरीस, देवेंद्र, बीरेंद्र मिश्र, सत्यम यादव, राजेश यादव, गोलू, देवेंद्र यादव सहित सभी सेक्टरों के अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।