Kausambi News: मोबाइल चोरी कर युवक के खाते से उड़ाए 1.66 लाख

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र के खिजिरपुर कैलई उर्फ इमलीगांव निवासी एक युवक के खाते से साइबर शातिरों ने मोबाइल फोन चोरी कर 1.66 लाख रुपये पार कर दिए।

Kausambi News: मोबाइल चोरी कर युवक के खाते से उड़ाए 1.66 लाख

Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र के खिजिरपुर कैलई उर्फ इमलीगांव निवासी एक युवक के खाते से साइबर शातिरों ने मोबाइल फोन चोरी कर 1.66 लाख रुपये पार कर दिए। शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खिजिरपुर कैलई उर्फ इमलीगांव निवासी आलोक तिवारी ने बताया कि 18 अगस्त को वह जालंधर कैंट (पंजाब) से ट्रेन पर सवार होकर प्रयागराज के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के लिए निकला। रास्ते में ट्रेन सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन दिल्ली में कुछ देर के लिए रुकी थी। पीड़ित के मुताबिक, इसी दौरान बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इसके बाद फोन-पे के माध्यम से एक लाख 66 हजार रुपये कई किस्तों में दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए।

इसकी जानकारी होते ही पीड़ित के होश उड़ गए। उसने तत्काल बैंक शाखा से संपर्क कर खाता बंद कराया। गुरुवार को मामले की शिकायत पुलिस से की। डीएसपी चायल शिवांक सिंह का कहना है कि सरायअकिल थाने पर मुकदमा कायम करा दिया गया है। रकम वापस कराने, मोबाइल बरामद करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकौशाम्बीKausambi News: मोबाइल चोरी कर युवक के खाते से उड़ाए 1.66 लाख