दीवार में सेंध काटकर दो घरों में लाखों की चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - पूरामुफ्ती थाने के मरदानपुर गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर दीवार में सेंध काटकर अंदर घुसे और लाखों रुपये के जेवरात तथा नकदी चुरा ली। पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

दीवार में सेंध काटकर दो घरों में लाखों की चोरी

पूरामुफ्ती थाने के मरदानपुर गांव में सोमवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। दीवार में सेंध काटकर घरों में घुसे चोर नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात समेट ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मरदानपुर गांव निवासी पप्पू सेन पुत्र रामदास किसान है और परिवार के साथ रहता है। पीड़ित के अनुसार सोमवार रात खाना खाने के बाद वह परिवार सहित छत पर सो रहा था। इसी दौरान चोर पीछे की दीवार में सेंध काटकर घर के अंदर दाखिल हो गए।

चोरों ने कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे पांच हजार रुपये नकद समेत सोने का मंगलसूत्र, लॉकेट, अंगूठी व चांदी की पाजेब, करधनी आदि करीब दो लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी पृथ्वीलाल पुत्र बैजनाथ के घर को निशाना बनाया। यहां से भी चोर करीब 30 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गए। सुबह जब परिवार के लोग नीचे पहुंचे तो कमरे में बिखरा सामान, टूटी आलमारी और सेंध देख उनके होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। दोनों पीड़ितों ने पूरामुफ्ती थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।