परचून की दुकान से चोरों ने हजारों का माल उड़ाया

Feb 11, 2026 04:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

Kausambi News - मंझनपुर के पूरब शरीरा कस्बे में सुमन देवी की परचून की दुकान में चोरों ने ताला तोड़कर 35,000 रुपये का सामान और 2,500 रुपये नकद चुरा लिया। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई। पुलिस ने तहरीर पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

परचून की दुकान से चोरों ने हजारों का माल उड़ाया

मंझनपुर, संवाददाता। पूरब शरीरा कस्बे की सुमन देवी पत्नी अंगद सोनकर ने बताया कि उसने स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय के सामने गुमटी में परचून की दुकान खोल रखी है। सोमवार की रात दुकान बंद करके घर चली गई। इस दौरान ताला तोड़कर चोरों ने करीब 35 हजार रुपया कीमत का सामान और 2500 रुपया नकद पार कर दिया। घटना की जानकारी पीड़िता को मंगलवार की सुबह हुई। उसकी तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी हरीश तिवारी का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। चोरों को पकड़ने के लिए मुखबिरों का जाल बिछा दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।