
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के तहत सैनी चौराहे पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम
Kausambi News - राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान, सैनी चौराहे पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। ऑटो, रिक्शा और चार पहिया चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। नुक्कड़ नाटक और संगोष्ठियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाई गई और पम्पलेट भी वितरित किए गए।
सैनी, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत शुक्रवार को सैनी चौराहे पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में थाना स्टाफ द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। सैनी थाना क्षेत्र में सफर करने वाले ऑटो, रिक्शा चालक एवं चार पहिया चालकों के साथ आम जनमानस को कोहरे के मौसम मे यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान से संबंधित नियमों की जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। कार्यक्रम के अंतर्गत संगोष्ठी एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया।
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने के विषय में उपस्थित लोगों को प्रशिक्षित कर जागरूक किया गया। इतना ही नहीं जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पम्पलेट भी वितरित किए गए। थाना प्रभारी द्वारा वाहन स्वामियों एवं चालकों को वाहनों के रखरखाव, कोहरे में गाड़ी के हेडलाइट के सही उपयोग तथा हाई बीम एवं लो बीम लाइट के प्रयोग के महत्व को विस्तार से समझाया गया। साथ ही यात्रियों का छूटा हुआ सामान ईमानदारीपूर्वक निकटतम थाने तक पहुंचाने को लेकर भी वाहन चालकों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर एक ऑटो चालक द्वारा यात्री का छूटा हुआ सामान ईमानदारी के साथ सैनी थाने पहुंचाने की सराहनीय पहल पर उसे थानाध्यक्ष द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




