
पखवारे भर में 2302.280 मीट्रिक टन पहुंची धान खरीद
Kausambi News - 550.015 लाख देय के सापेक्ष 444.584 का हो चुका भुगतानपिछले वर्ष की तुलना में आज की तिथि में दोगुनी पहुंची खरीदफोटो-मंझनपुर, संवाददाता। जिले के 40 धान क्रय केंद्रों पर तीन नवम्बर से शुरू हुई धान खरीद...
550.015 लाख देय के सापेक्ष 444.584 का हो चुका भुगतान पिछले वर्ष की तुलना में आज की तिथि में दोगुनी पहुंची खरीद फोटो- मंझनपुर, संवाददाता। जिले के 40 धान क्रय केंद्रों पर तीन नवम्बर से शुरू हुई धान खरीद पखवारे भर में पिछले वर्ष की तुलना में दोगुनी हुई है। पिछले वर्ष इस तिथि तक सभी केंद्रों पर महज 1023.32 मीट्रिन टन की ही खरीद की जा चुकी थी। इतना ही नहीं खरीद के सापेक्ष 70 फीसदी से अधिक किसानों की धनराशि का भुगतान भी कर दिया गया है। शासन द्वारा धान खरीद करने के लिए जिले के जिम्मेदारों को इस वर्ष मीट्रिक टन का लक्ष्य दिया गया है।

लक्ष्य मिलने के बाद निर्धारित तिथि एक नवम्बर को सभी 40 क्रय केंद्रों को जिला विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे के निर्देशानुसार सक्रिय कर दिया गया था। लेकिन खरीद तीन नवम्बर से प्रारम्भ हो सकी थी। पखवारे भर के भीतर जिले भर के क्रय केंद्रों में 2302.280 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है जो पिछले वर्ष की तुलना में दोगुने से भी अधिक है। इतना ही नहीं जिन कृषकों से धान खरीद की गई है उनमें 550.015 लाख देय के सापेक्ष 444.584 का हो भुगतान भी हो चुका है। अब तक की गई खरीद निर्धारित लक्ष्य 60000 मीट्रिक टन के सापेक्ष 3.84 प्रतिशत है। जानकारी देते हुए जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे ने बताया कि धान बिक्री करने वाले अब 7233 कृषकों का पंजीकरण हुआ है। इनमें से 5260 का सत्यापन भी किया जा चुका है। क्रय केंद्रों की लगातार उनके द्वारा मानीटरिंग की जा रही है। बुधवार को भी उन्होंने ओसा मंडी पहुंचकर धान खरीद का जायजा लेते हुए जरूरी निर्देश क्रय केंद्र प्रभारी व मंडी सचिव को दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


