सेवानिवृत्ति मानव जीवन की नई यात्रा : एएसपी
Kausambi News - पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शनिवार को एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। एएसपी राजेश कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त निरीक्षक राकेश कुमार पांडेय, मुख्य आरक्षी प्यारेलाल, उप निरीक्षक दुर्गेश सिंह और फायर सर्विस चालक अनिल कुमार मिश्र को विदाई दी। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का एक नया अध्याय है और सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एएसपी ने सेवानिवृत्त हुए निरीक्षक राकेश कुमार पांडेय, मुख्य आरक्षी प्यारेलाल, उप निरीक्षक दुर्गेश सिंह व फायर सर्विस चालक अनिल कुमार मिश्र को पुष्पमाला पहनाते हुए अंग वस्त्र भेंटकर विदाई दी। एएसपी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन के एक नए अध्याय का शुभारंभ है, सेवानिवृत्त होकर कर्मठता की धूप में तपने के बाद शांति की छांव मिलती है। वर्षों की मेहनत और संघर्ष के बाद जीवन की सरलता और सुंदरता को महसूस करने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने सभी को उज्जवल भविष्य की बधाई दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


