Retired Forest Guard and Wife Assaulted by Drug Addict Neighbor Seek Justice रिटायर दरोगा की पिटाई मामले में पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, आईजीआरएस से शिकायत , Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsRetired Forest Guard and Wife Assaulted by Drug Addict Neighbor Seek Justice

रिटायर दरोगा की पिटाई मामले में पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, आईजीआरएस से शिकायत

Kausambi News - एक सप्ताह पहले, सेवानिवृत्त वन दरोगा कैलाश नाथ दुबे और उनकी पत्नी पर उनके पड़ोसी नशेड़ी युवक ने हमला किया। पुलिस की कोई कार्रवाई न होने पर दंपती ने आईजीआरएस पोर्टल पर न्याय की गुहार लगाई है। दंपती को...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 14 Sep 2025 10:23 PM
share Share
Follow Us on
रिटायर दरोगा की पिटाई मामले में पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, आईजीआरएस से शिकायत

सेवानिवृत्त वन दरोगा और उनकी पत्नी की पड़ोसी नशेड़ी युवक ने पिटाई कर दी। घटना के सप्ताह भर बाद भी पुलिस के कार्रवाई न करने से निराश दंपती ने आईजीआरएस पोर्टल पर न्याय की गुहार लगाई है। पूरामुफ्ती थाने के गोहमलवा पर गांव निवासी कैलाश नाथ दुबे सेवानिवृत्त वन दरोगा हैं। वह अपने घर में मंदिर स्थापित कर पत्नी के साथ नियमित पूजा-पाठ करते हैं। आरोप है कि एक सप्ताह पहले पड़ोस का एक नशेड़ी युवक मंदिर के बाहर लगे गेट पर टंगी घंटी बजाने लगा। जब दंपती बाहर निकले तो युवक ने रास्ते में खड़ी स्कूटी को लेकर उलाहना देते हुए गाली-गलौज शुरू कर दिया।

विरोध करने पर आरोपी ने कैलाश नाथ का हाथ पकड़ कर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव के लिए आई पत्नी को भी पीट दिया। हमले में दंपती को कई जगह चोटें आईं। घायल दंपती ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। निराश होकर पीड़ित ने रविवार को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।