ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीबिना मास्क के घूम रहे 22 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बिना मास्क के घूम रहे 22 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

पुलिस की सख्ती व जिला प्रशासन की हिदायत के बाद भी लोग बिना मास्क फर्राटे भर रहे हैं। अनलॉक -1 में सरकार ने लोगों आवागमन में नियमों के तहत छूट भी दिया है। पुलिस प्रशासन की सख्त हिदायत के बाद लोग धारा...

बिना मास्क के घूम रहे 22 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीThu, 18 Jun 2020 09:02 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस की सख्ती व जिला प्रशासन की हिदायत के बाद भी लोग बिना मास्क फर्राटे भर रहे हैं। अनलॉक -1 में सरकार ने लोगों आवागमन में नियमों के तहत छूट भी दिया है। पुलिस प्रशासन की सख्त हिदायत के बाद लोग धारा 144 का उल्लंघन कर रहे हैं। गुरुवार को जिले की पुलिस ने सड़क पर बिना मास्क घूम रहे 22 युवकों को पकड़ा।

अनलॉक-1 में लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ काम पड़ने पर ही घर से निकलने की अनुमति है। गुरुवार को पुलिस ने 22 युवकों को बिना मास्क के पकड़ा। पुलिस की हिदायत के बाद भी युवक मनमानी से बाज नहीं आ रहे थे। सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद आरोपियों को मुचलके पर रिहा किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें