मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - सोमवार को कंपोजिट विद्यालय सौंरई बुजुर्ग और प्राथमिक विद्यालय हिसामपुर परसखी में रिपोर्ट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को उनके शैक्षिक प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताया।

मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

कड़ा ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सौंरई बुजुर्ग तथा प्राथमिक विद्यालय हिसामपुर परसखी में सोमवार को रिपोर्ट वितरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से न सिर्फ बच्चों को उनके शैक्षिक प्रदर्शन की जानकारी दी गई, बल्कि उन्हें बेहतर शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया गया। कंपोजिट विद्यालय सौंरई बुजुर्ग में नामांकित 396 विद्यार्थियों के सापेक्ष 384 बच्चों को उनका रिपोर्ट कार्ड वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार उमराव उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और यही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बनती है।

उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की पढ़ाई में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रत्येक कक्षा में प्रथम से पांचवां तक स्थान पाने वाले 55 मेधावी विद्यार्थियों को ज्योमेट्री बॉक्स व स्टेशनरी सामग्री देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक अजय कुमार साहू ने कहा कि रिपोर्ट कार्ड केवल अंकों का कागज नहीं, बल्कि यह उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों की उम्मीदों का प्रमाण है। प्रधानाध्यापिका रूपा साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। प्राथमिक विद्यालय हिसामपुर परसखी में नामांकित 114 विद्यार्थियों में से 112 को इंचार्ज प्रधानाध्यापक रामकृष्ण साहू द्वारा रिपोर्ट कार्ड वितरित किया गया। मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष गीता देवी, उपाध्यक्ष राधा देवी, शिक्षिका माया सिंह, संध्या देवी पटेल, बीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।