ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीयाद आया बचपन तो सांसद ने सड़क पर दौड़ाया टायर

याद आया बचपन तो सांसद ने सड़क पर दौड़ाया टायर

बच्चों की हंसी ठिठोली और उनकी उमंग देखकर हर किसी का दिल डोल जाता है और उनको बचपन याद आ जाता...

याद आया बचपन तो सांसद ने सड़क पर दौड़ाया टायर
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSat, 26 Oct 2019 11:39 PM
ऐप पर पढ़ें

बच्चों की हंसी ठिठोली और उनकी उमंग देखकर हर किसी का दिल डोल जाता है और उनको बचपन याद आ जाता है। ऐसा ही भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा अनुशासन समिति के चेयरमैन सांसद विनोद सोनकर के साथ भी हुआ। बलीपुर टाटा गांव के भ्रमण के दौरान बच्चे टायर को सड़क पर दौड़ा रहे थे। बच्चों को देख सांसद का भी मन बेकाबू हो गया और उन्होंने बच्चों से टायर लेकर सड़क पर दौड़ना शुरू कर दिया। यह देख सब हैरान रह गए।

सांसद विनोद सोनकर गांधी संकल्प यात्रा के साथ लगातार भ्रमण कर रहे हैं। शुक्रवार को सांसद चायल विधानसभा क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव का भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान तीन-चार बच्चे नंगे पैर डंडे से साइकिल का टायर दौड़ाते हुए निकले। सांसद की निगाह बच्चों पर पड़ी तो वह खुद को रोक नहीं सके। बड़े प्यार से बच्चों को बुलाया। उनका नाम पूछा। इसके बाद उन्होंने बच्चों से उनका टायर लिया और उनका डंडा लिया। जब तक उनके साथ रहे समर्थक, पदाधिकारी व ग्रामीण कुछ समझ पाते। सांसद ने टायर को सड़क पर दौड़ा दिया। काफी दूर तक सांसद ने टायर दौड़ाया। बच्चे उनके पीछे-पीछे भागते रहे। इसके बाद उन्होंने कहा कि मन प्रसन्न हो गया। बच्चों को देखकर बचपन याद आ गया था। कहा कि वह भी इसी तरह बचपन में साइकिल का टायर दौड़ाते थे। आज वो दिन याद आ गए। उनके साथ रहे लोगों को भी सांसद ने उनके बचपन की झलक दिखलाई।

सांसद ने ट्विटर पर डाला वीडियो

सांसद विनोद सोनकर ने बलीपुर टाटा गांव में साइकिल का टायर शुक्रवार को दौड़ाया। उनके समर्थकों ने इसका वीडियो बना लिया था। करीब 25 सेकेंड के इस वीडियो को सांसद ने अपने ट्विटर एकाउंट पर डाला और लिखा कि गांधी संकल्प पद यात्रा करते हुए चायल विधानसभा के बलीपुर टाटा गांव में बच्चों को खेलते हुए देखकर मेरे बचपन की यादें ताजा हो गई और मैं खुद को इस खेल में शामिल होने से रोक नहीं पाया। 17 घंटा पहले सांसद ने वीडियो पोस्ट किया था। 155 से अधिक लोग इसको देख चुके हैं। वीडियो की खूब सराहना हो रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें