ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीयाद किए गए सरदार पटेल

याद किए गए सरदार पटेल

चायल तहसील के चक बादशाहपुर गांव में रविवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम बहादुर पटेल ने की। बुद्धि सागर पटेल मुख्यअतिथि...

याद किए गए सरदार पटेल
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSun, 01 Nov 2020 10:11 PM
ऐप पर पढ़ें

चायल तहसील के चक बादशाहपुर गांव में रविवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम बहादुर पटेल ने की। बुद्धि सागर पटेल मुख्यअतिथि रहे।

नेपाल सिंह पटेल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल हमेशा किसानों की दयनीय स्थिति को लेकर चिंतित रहते थे। उन्होंने कृषि को उद्योग का दर्जा दिलाने के लिए प्रयास किया। सरदार पटेल ने राष्ट्रीय एकता को कायम किया। प्रीतम पटेल ने कहा कि आज जो भारत का नक्शा है वह सरदार पटेल की निर्भीकता, निडरता और अदम्य साहस की वजह से है। सरदार पटेल छुआछूत के विरोधी थे। उन्होंने देश की भौगोलिक और राजनैतिक आर्थिक दृष्टि से मजबूत करने का काम किया। इस मौके पर अनिरुद्ध सिंह पटेल , सुभाष पटेल, अभिमन्यु पटेल, सुरेश सिंह पटेल, मैकूलाल पटेल, रामप्रकाश बाबू, शम्भूनाथ पटेल, बलवंत सिंह पटेल, सोम सिंह पटेल, विजय सिंह और मदन पटेल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें