Kausambi News: दिनभर खिली धूप से बढ़ी उमस
Kausambi News: बुधवार और गुरुवार को जिले में झमाझम बारिश हुई, लेकिन शुक्रवार को धूप निकली। उमस भरी गर्मी के कारण लोग परेशान थे। शाम को फिर बारिश शुरू हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली और बारिश में बाइक चलाने का आनंद लिया। इससे जिले के नागरिकों को गर्मी से राहत मिली।

Kausambi News: बुधवार व गुरुवार की सुबह से दोपहर तक जिले में झमाझम बारिश होने के बाद शुक्रवार की सुबह खिली धूप निकली रही। तल्ख धूप के कारण पूरे दिन लोग उमसभरी गर्मी से परेशान रहे। शाम के साढ़े छह बजते ही मौसम का मिजाज पुन: बदला और जिलेभर में झमाझम बरसात होने लगी। इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिल गई वहीं दूसरी ओर लोग बारिश में बाइक से फर्राटा भरते हुए आंनद लेते नजर आये। समूचे दोआबा में दो दिन सुबह से दोपहर तक अच्छी बारिश होने के बाद तीसरे दिन शुक्रवार की सुबह से तल्ख धूप निकली रही। दोपहर में स्थिति यह रही कि लोग उमस के चलते पसीने से तरबतर रहे।
धूप देखकर माना जा रहा था कि कुछ दिनों के लिए मौसम पूरी तरह से साफ हो गया है। शाम के पांच बजते ही ठंड हवाओं का झोंका चलने लगा और देखते ही देखते आसमान में काले घने बादल छा गये। बादलों के छाने के बाद शाम साढ़े छह बजे से मुख्यालय मंझनपुर समेत जिले के विभन्न भागों में झमाझम बरसात शुरू हो गई। उमसभरी गर्मी के बाद बारिश शुरू होते ही लोग बाइक लेकर फर्राटा भरने लगे। भीगते हुए लोगों ने शुक्रवार शाम बारिश का जमकर लुफ़्त उठाया। दूसरी ओर उमसभरी गर्मी से राहत मिलते ही जिले के लोगों ने राहत की सांस ली है।


