ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीबाग में बहन के सामने युवती से दुराचार

बाग में बहन के सामने युवती से दुराचार

पिपरी इलाके में अमरूद के बाग की रखवाली कर रही विवाहिता के सामने उसकी बहन के साथ दरिंदे ने दुराचार किया। शोर मचाने व विरोध करने पर दरिंदे ने साथी के साथ मिलकर दोनों को पीट दिया। इसके बाद कहीं भी...

बाग में बहन के सामने युवती से दुराचार
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSun, 05 Jan 2020 10:47 PM
ऐप पर पढ़ें

पिपरी इलाके में अमरूद के बाग की रखवाली कर रही विवाहिता के सामने उसकी बहन के साथ दरिंदे ने दुराचार किया। शोर मचाने व विरोध करने पर दरिंदे ने साथी के साथ मिलकर दोनों को पीट दिया। इसके बाद कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। आरोप है कि नामजद शिकायत के बाद भी पुलिस आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। रविवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की है।

पिपरी इलाके में एक परिवार अमरूद के बाग की तकवारी करता है। बताया कि शुक्रवार को वह अमरूद बेचने गया था। बाग में उसकी पत्नी व साली मौजूद थी। इसी दौरान दो युवक पहुंचे और उसकी साली को दबोच लिया। इसके बाद बहन के सामने उससे दुराचार किया। विवाहिता ने विरोध किया तो आरोपित युवकों ने दोनों को बेरहमी से पीट दिया। इसके बाद कहीं भी शिकायत पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। आरोप है कि नामजद शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता ने मामले की शिकायत एएसपी से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें