
जटायु उद्धार, शबरी मिलन, बालि वध और लंका दहन का हुआ मंचन
Kausambi News - गोराजू गांव में रामलीला का मंचन हुआ जिसमें जटायु उद्धार, शबरी मिलन, बालि वध और लंका दहन की लीला शामिल थी। राम और लक्ष्मण की वन में सीता की खोज, हनुमान का प्रभु से मिलन, और अन्य प्रमुख घटनाओं का जीवंत...
गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। गोराजू गांव में चल रही रामलीला में बुधवार की रात जटायु उद्धार, शबरी मिलन, बालि वध और लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। वन में सीता की खोज में भटकते राम-लक्ष्मण, शबरी की कुटिया में जूठे बेर खाने से लेकर हनुमान का प्रभु से मिलन और बालि का वध और हनुमान जी के लंका पहुंचे का जीवंत मंचन किया गया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह, उपाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, स्टेट प्रबंधक नर्वदा प्रसाद पाण्डेय, मैनेजर संतोष केशरवानी, अमन विश्वकर्मा, अंकुर सिंह, कमलाकान्त विश्वकर्मा, डॉ. पुष्पा, प्रिंस विश्वकर्मा, शैलेश सिंह, मंदीप पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


