Kausambi News: गोराजू की रामलीला में रावण-बाणासुर संवाद ने मोहा मन
Kausambi News: सरसवां ब्लॉक के गोराजू गांव की ऐतिहासिक रामलीला में गुरुवार रात रावण-बाणासुर संवाद और सीता स्वयंवर का मंचन हुआ। रावण और बाणासुर के तीखे संवाद ने दर्शकों का ध्यान खींचा। स्वयंवर में राजा-महाराजा शिवधनुष नहीं उठा सके, तब गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से भगवान श्रीराम ने धनुष उठाकर तोड़ दिया। इसके साथ ही पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।

Kausambi News: सरसवां ब्लॉक के गोराजू गांव में चल रही ऐतिहासिक रामलीला में गुरुवार रात रावण-बाणासुर संवाद और सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। कलाकारों ने प्रभावशाली संवाद और सजीव अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। भगवान श्रीराम के शिवधनुष तोड़ते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। रामलीला में दिखाया गया कि महर्षि विश्वामित्र के साथ भगवान श्रीराम और लक्ष्मण राजा जनक के निमंत्रण पर सीता स्वयंवर में पहुंचते हैं। रावण भी स्वयंवर सभा में आ जाता है। बाणासुर के साथ रावण का तीखा संवाद दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। स्वयंवर में निमंत्रण नहीं मिलने पर रावण राजा जनक से नाराजगी जताता है।
राजा जनक समुद्र पार लंका तक निमंत्रण पहुंचाने में असमर्थता जताते हैं। इस पर रावण व्यंग्यात्मक लहजे में अपनी शक्ति का बखान करता है। दोनों के बीच हुए संवाद पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। इसके बाद धनुष यज्ञ का मंचन हुआ। स्वयंवर में उपस्थित राजा-महाराजा जब शिवधनुष नहीं उठा सके तो भगवान श्रीराम ने गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से धनुष उठाकर तोड़ दिया। धनुष टूटते ही पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह, उपाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, स्टेज प्रबंधक नर्मदा प्रसाद पांडेय, मेला अध्यक्ष दीपू श्रीवास्तव, अमन विश्वकर्मा, कमलाकांत विश्वकर्मा, दीनानाथ वर्मा, दीपू टेलर, आयुष सिंह और मोनू वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

