ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीभरत को गले लगा फफक पड़े राम-लखन

भरत को गले लगा फफक पड़े राम-लखन

नगर पंचायत करारी का दशहरा शनिवार की रात हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम ने अहंकारी रावण का जब वध करने के बाद अयोध्या...

भरत को गले लगा फफक पड़े राम-लखन
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSun, 12 Nov 2023 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर पंचायत करारी का दशहरा शनिवार की रात हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम ने अहंकारी रावण का जब वध करने के बाद अयोध्या लौटे तो चहुंओर खुशिया छा गई। भरत को देख राम गले लगाते ही फफक पड़े। राम-भरत के साथ चारों भाईयों का मिलाप देख दर्शकों की आंखों से आंसू छलक पड़े। जय श्री राम के गगनभेदी जयकारे से पूरा इलाका गूंज उठा। इसके बाद देर रात रामदल निकला। राम-लक्ष्मण, भरत-शत्रुघ्न की मनमोहन झांकी देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
करारी के दो दिवसीय दशहरे के दूसरे दिन शनिवार को लंका पर विजय प्राप्त कर भगवान राम लक्ष्मण व सीता के साथ अयोध्या पहुंचे तो घर-घर बधाई गीत बजने लगे। भगवान राम भरत का प्रेम देख दौड़कर उन्हे गलने लगा लिया। इसके बाद चारों भाईयों का मिलाप देख दर्शक भाव विभोर हो गए। रामलीला मैदान से राम-लक्ष्मण, सीता, हनुमान की मनमोहक झांकी निकली और नगर भ्रमण करने के बाद रामलीला मैदान पर पहुंची जहां रामदल का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद हर्षोल्लास के साथ दशहरा मनाया गया। दहशरा मेले का लोगों ने भरभूर आनंद उठाया। जय श्री राम के जयकारे गूंजते रहे। राम दल देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बाजार की महिलाएं व युवतियां छतों पर चढ़कर रामदल की झांकी देखी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े