Kausambi News: बाल गोविंद विद्यालय में मनाया गया रक्षाबंधन
Kausambi News: भरवारी नगर के बाल गोविंद सरस्वती विद्याश्रम में रक्षाबंधन का पर्व खुशी से मनाया गया। छोटी बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा और चॉकलेट दी। भाइयों ने बहनों को उपहार देकर आशीर्वाद लिया। प्रधानाचार्य मनराखन सिंह ने इस पर्व के महत्व के बारे में बताया।

Kausambi News: भरवारी नगर में स्थित बाल गोविंद सरस्वती विद्याश्रम में छोटी-छोटी बहनों ने अपने साथ पढ़ने वाले भाईयों के माथे पर तिलक लगाकर कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर एवं चॉकलेट खिलाकर मुंह मीठा कराते हुए रक्षाबंधन का पर्व मनाया। वहीं भाइयों ने भी अपनी प्यारी बहनों को गिफ्ट देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनराखन सिंह ने बच्चों को बताया कि यह पर्व भारतीय संस्कृति मे बहुत महत्वपूर्ण पर्वो में से एक है, जो कि भाई-बहन के मध्य प्यार के अटूट संबंध को दर्शाता है। इस पर्व पर बहन अपने भाई को रक्षा सूत्र बांध कर भाई को शुभकामनाएं देती हैं, वही भाई भी अपना फर्ज निभाते हुए बहन की सुरक्षा करने का प्रण लेते हैं।
कार्यक्रम में ज्ञान प्रकाश शर्मा जी, पूजा सोनी, प्रीति केशकर, किरन, प्रतीक्षा श्रीवास्तव, ऋषिका द्विवेदी के साथ-साथ विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

